
रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल/लोक स्वा. यां.) भर्ती परीक्षा आज 8 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। उन्हें परीक्षा के लिए मूल फोटो आईडी लेकर उपस्थित होना होगा. बिना मूल फोटो आईडी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, बैगनी व चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
