
मुंगेली, द मीडिया पॉइंट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंगेली जिला अध्यक्ष पद पर जिले के निवासी राकेश साहू की नियुक्ति के बाद उनका प्रथम आगमन मुंगेली नगर में हुआ। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह चौक-चौराहों पर उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
नगर में उनके आगमन को लेकर युवाओं में विशेष जोश और उमंग दिखाई दी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद राकेश साहू के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक एवं समाजजन एकत्रित हुए।*देवांगन समाज ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मान*इस दौरान देवांगन समाज द्वारा देवांगन मोहल्ला स्थित माता परमेश्वरी चौक में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के लोग बड़ी संख्या में चौक पर एकत्र हुए और राकेश साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण करते हुए आत्मीय स्वागत किया। समाज के लोगों ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समाज में युवाओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में उपस्थित देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) ने अपने संबोधन में कहा कि राकेश साहू एक मिलनसार, जुझारू एवं कर्मठ युवा नेता हैं। उनकी नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर है तथा युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को उनके नेतृत्व में नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस स्वागत कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन,सचिव सुदामा देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगनसह सचिव जगदीश देवांगन,बलराम, भूपेन्द्र, ददुआ, मुकेश, नानू हीरालाल, अमन,अनिल, मीत, ऋषि, प्रिंस सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर में लगातार मिल रहा समर्थन
राकेश साहू के मुंगेली आगमन पर लगातार विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में सक्रिय भूमिका निभाएगा और युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।
