Oplus_131072
Oplus_131072

दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर एक बुजुर्ग ने पड़ोसी के ढाई साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम जोरातरई निवासी गोदावरी देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका ढाई साल का बेटा पड़ोस में रहने वाले परदेशी राम देवांगन के घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग ने बच्चे को वहां से जाने को कहा, लेकिन बच्चा नहीं गया।बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी आपा खो बैठा और घर में रखी धारदार टांगी उठाकर बच्चे के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.