बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। साइबर सेल एवं चौकी कंडरका पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हेतु परिवहन में लिप्त 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । 20 हजार रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने वाला दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। 02 किलो 71 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बाईक, स्कुटी, नगदी 5 हजार रूपये जुमला कीमती 01 लाख 25 हजार रूपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। बेमेतरा पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।

आरोपी 1. हरिओम द्विवेदी पिता रामामगोविन्द द्विवेदी उम्र 28 वर्ष निवासी लचकुरा फाटकपारा वार्ड नं. 05 लमटीबहाल थाना बृजराज नगर जिला झारसुकडा (उडीसा) के कब्जे मोटर सायकल से खांकी रंग के सेलो टेप से लपेटा हुआ 2 बंडल पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 02 किलो 71 ग्राम कीमती करीबन 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) एवं एक मोटर सायकल क्रमांक ओडी 15 एसी 3435 कीमती 70,000/- रूपये एवं आरोपी

2. भोला धीवर पिता जंतराम धीवर उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 08 ग्राम भिंभौरी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला के कब्जे से गांजा खरीदी हेतु रखे नगदी रकम 5 हजार रूपये व स्कुटी क्रमांक CG 04 पी.जेड 9337 कीमती करीबन 30,000/- रूपये, जुमला कीमती 1,25,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव – आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.