राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ राज्य शासन के आदेशानुसार दिगर राज्य से छत्तीसगढ राज्य के समितियों में धान खपाने, बेचने हेतु अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने धान परिवहन भण्डारा रोकने हेतु कार्यपालिका दण्डाधिकारी तहसील छुरिया द्वारा टीम बनाकर दिनांक 14.01.2025 को कार्यवाही कर 06 ट्रको से 2170 कटटा धान जप्त कर पुलिस चौकी चिचोला में अपराध दर्ज कराया गया था। प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से फरार हो गये थे।
पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी प्रभारी चिचोला के नेतृत्व में पुलिस चौकी हमराह स्टाप के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी (1) नीरज सापेकर उर्फ नीरू पिता खेमचंद सापेकर उम्र 33 साल पता ग्राम जंभूरटोला पोष्ट फुकीमेता तहसील आमगांव जिला गोंदिया ;महाराष्ट्र (2) अरूण दमाहे पिता नोहर लाल दमाहे उम्र 42 साल पता ग्राम मोहनटोला वार्ड नं0 05 थाना व पोष्ट आमगांव तहसील मगांव जिला गोंदिया ;महाराष्ट्र (3) कृष्ण कुमार डोंगरवार पिता उरकुडा डोगरवार उम्र 35 साल पता ग्राम कुनबीटोला पोष्ट कावराबांध थाना व तहसील सालेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है।
