दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 10.02.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपेला चौक के पास मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेरोजगारी के कारण सूने स्थानों पर वाहनों की रेकी कर लॉक तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी करना तथा उनके पार्ट्स अलग-अलग ग्राहकों को बेचने की तैयारी करना स्वीकार किया।आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु अपनी बजाज पल्सर 150, क्रमांक CG-07-LZ-3570 का उपयोग किया जाता था, जिसे घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता था।

पूछताछ में आरोपियों ने निम्न मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया—1. मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस CG-07-AB-0301, सेक्टर-09 हनुमान मंदिर पार्किंग2. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-08-FH-4814, जेल तिराहा पद्मनाभपुर3. मोटरसाइकिल CD डीलक्स CG-07-AD-2703, चंद्र-मौर्या पार्किंग, सुपेला4. मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG-07-BT-4322, आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स, सुपेलाउक्त प्रकरणों में थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 206/2026, धारा 303(2), 112(2), 3(5) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।घटना स्थल :सुपेला चौक एवं थाना सुपेला, भिलाई नगर एवं थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रआरोपी का विवरण :1. अब्दुल वाजिद अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, थाना छावनी2. मोहम्मद मुबारक, उम्र 22 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैंप-01, थाना छावनी3. अमित प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, निवासी रावण भांठा, सुपेला

जप्त सामग्री : चोरी की 04 मोटरसाइकिल▪️ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिलसराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे एवं आरक्षक अमरदास गंगेले की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.