
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। दुर्ग जिले में बकरा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उतई थाना क्षेत्र में सक्रिय दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है जो रेकी के बाद दुपहिया वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, ग्राम जोरातराई निवासी बन्नी अली (26) ने 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की शाम को उन्होंने अपने बकरों को घर में बांधा था, लेकिन अगली सुबह जांच करने पर दो बकरे गायब मिले।
घर के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते हुए नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बकरा चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए बकरों को काटकर बेच दिया गया और उससे मिली रकम खर्च कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त की
