
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में थाना सोमनी पुलिस द्वारा सोमनी मड़ई क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक किस्म के युवक लोहे के कड़े पहनकर सार्वजनिक रूप से घूम रहे थे , जिससे आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की आशंका थी।
थाना सोमनी पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संबंधित युवकों को समझाइश दी गई।पुलिस द्वारा युवकों से 20 से अधिक लोहे के कड़े उतरवाकर जब्त किए गए तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कृत्य कानून व्यवस्था भंग करने की श्रेणी में आ सकते हैं।इस कार्रवाई का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है । क्षेत्र में पुलिस द्वारा सतत निगरानी जारी है। राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
