Oplus_131072
Oplus_131072

राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 12.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आसिफ खान, पिता गुलाम खान, निवासी शुलभ के पास रानीसागर रोड, थाना बसंतपुर, सफेद रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री हेतु दुर्गा चौक, राजनांदगांव की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी के पास सफेद थैले में अवैध रूप से गांजा रखा पाया गया।

आरोपी के कब्जे से 1.323 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती 13,000/- रुपये, जप्त कर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.