Oplus_131072
Oplus_131072

महासमुंद, द मीडिया पॉइंट। महासमुंद जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जंगल से एक नाबालिग का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से लापता था। पुलिस ने मामले में हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को उद्रेश अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते वक्त उसने बसना क्षेत्र के जमनीडीह गांव में अपनी एक परिचित युवती से मिलने की बात कही।

दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे जमनीडीह पहुंचा और एक दोस्त के मोबाइल फोन से युवती को कॉल कर मुलाकात की। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।अगले दिन 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश के दौरान पुलिस को वह मोबाइल फोन गांव के पास मिला, जिससे कॉल किया गया था। इसके बाद खोज अभियान तेज किया गया।

Oplus_131072

डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद ली गई, लेकिन शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।बाद में तलाशी अभियान के दौरान दोपहर करीब 2 बजे युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उद्रेश का शव मिला। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। शव की पहचान परिजनों ने की। पोस्टमार्टम के लिए शव को रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।पुलिस युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे फोन पर संपर्क में रहते थे। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। घटनास्थल पर किसी तरह के स्पष्ट संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.