
रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कल रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सट्टा रेड कार्रवाई की गई । कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है।
सूचना पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथ मौजूद विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।
गिरफ्तार आरोपी —1. विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु, पिता श्यामसुंदर अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी फ्लैट नं. 110 हिमालया हाईट्स, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़2. विनय अग्रवाल, पिता बजरंग अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी सांगीतराई, थाना जूटमिल, रायगढ़फरार – गगन अग्रवाल जप्त संपत्ति — नकदी रकम ₹2000 तथा 3 मोबाइल फोन (आईफोन, वन प्लस, ओप्पो), कुल अनुमानित मूल्य ₹82,000।
