
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी द्वारा दिनांक 10.08.2024 को थाना बसंतपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि उसकी माता एवं अन्य महिला के नाम दर्ज ग्राम कातुलबोर्ड स्थित खसरा नंबर 48/1 रकबा 1.10 डिसमिल भूमि को आरोपी प्रताप मजूमदार एवं अन्य सहआरोपियों द्वारा कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी दिनांक 10.08.2023 तैयार कर विभिन्न व्यक्तियों को विक्रय कर धोखाधड़ी की गई है।शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 357/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी 1. प्रताप मजूमदार, 2. हेमंत सेन एवं 3. केशव देवांगन को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।निर्देशानुसार थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर 02 फरार महिला आरोपियों को बोराई, दुर्ग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने मुख्य आरोपी प्रताप मजूमदार के कहने पर पंजीयन कार्यालय में विक्रय पत्र हेतु अन्य महिला के नाम के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर भूमि विक्रय में धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।
दोनों महिला आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को दुर्ग जेल दाखिल किया गया।
