गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, द मीडिया पॉइंट। जिले में पेंड्रा रोड–गेवरा रोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार के यार्ड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग गौरेला क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास स्थित यार्ड में लगी, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित भारी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में यार्ड में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। घटना के समय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ठेकेदार के कर्मचारी और आसपास के लोग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।सूचना मिलने पर प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का रबर पैड सहित अन्य निर्माण सामग्री जलकर नष्ट हो गई है।जानकारी के मुताबिक यार्ड में रखा सामान SIL Construction Company का बताया जा रहा है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।मामले की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.