
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत दिनांक 02.03.2026 को थाना कोरर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिल्हाटी मेन रोड स्थित चंदू ढाबा के संचालक द्वारा ढाबा के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है। कोरर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान ढाबा के पीछे बाड़ी में रखे एक कागज के कार्टन में 37 नग पौवा तथा दो कागज के कार्टन में शिम्बा बीयर के 24 नग बरामद हुए।
कुल शराब की मात्रा 22 लीटर 260 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत ₹10,400 पाई गई।उक्त शराब को मौके पर जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा शराब को बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – चन्द्र कुमार शुक्लापिता – स्व. कृष्ण कुमार शुक्लाउम्र – 38 वर्षनिवासी – कोरर, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
बरामदगी – 37 नग पौवा अंग्रेजी शराब▪ 24 नग शिम्बा बीयर▪ कुल मात्रा – 22 लीटर 260 मिलीलीटर▪ कुल कीमत – ₹10,400 ।
