Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर नियंत्रण और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई, जिसमें 614 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।इसी अभियान के तहत 8 मार्च 2026 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 6 अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की, जिसमें एक ही दिन में 86 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी पुलिस की पकड़ में आईं।

यातायात पुलिस के मुताबिक रायपुर में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 600 लोगों की जान चली जाती है। इनमें कई हादसों की मुख्य वजह नशे में वाहन चलाना और तेज रफ्तार होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित ड्राइविंग से ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है और लोगों की जान बचाई जा सकती है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.