कोण्डागाँव, द मीडिया पॉइंट। माननीय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला कोण्डागाँव के द्वारा आदेश क्रमांक वि०दा०प्र०क./01/2026 दिनांक 02.03.2026 के माध्यम से रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन, पर्फेक्ट रोल को बिक्री हेतु प्रतिबन्धित करने आदेश प्राप्त हुआ है, आदेश के परिपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्रा, (भा०पु० से०) के द्वारा प्रतिबंधित सामाग्रियो पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर निर्देशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध रूप से रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन, पर्फेक्ट रोल के विक्रय करने वालो के उपर कार्यवाही करने हेतु निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व मे थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित किया गया।

दिनांक 12.03.2026 को मुखबीर सूचना मिला की प्रतिबन्धित रोलिंग पेपर गोगो स्मोकिंग कोन, पर्फेक्ट रोल पेपर प्रतिबन्धित होने के बाजूद भी ग्राम बनियागॉव में केशवराम मरकाम ब्रिकी कर रहा है कि सूचना पर हम० स्टाफ के साथ रवाना होकर केशव राम मरकाम पिता घसियाराम मरकाम उम्र 47 वर्ष निवासी बनियागाँव के किराना दुकान व चाय के दुकान की तलाशी लेने पर उसके दुकान से अवैध रूप से 29 नग गोगो, कैप्टन गोगो 18 नग, गो पैकेट 03 नग, कैप्टन गोगो रेड कलर 19 नग कुल 69 गोगो रोलिंग पेपर कुल जमुला किमती 1440 रूपये का प्रतिबन्धित गोगो रोलिंग पेपर उनके कब्जे से बरामद हुआ आरोपी का कृत्य धारा 223 (ख) बीएनएस के तहत् कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपीः- केशव राम मरकाम पिता घसियाराम मरकाम उम्र 47 वर्ष निवासी बनियागाँव कुडूमभाटा थाना जिला कोण्डागॉव छ०ग०।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.