कवर्धा, द मीडिया पॉइंट। कबीरधाम जिले के कवर्धा में हुए डांस टीचर हत्याकांड को करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण पुलिस ने अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।दरअसल, 19 जनवरी 2026 को लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे साफ हुआ कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी, निवासी वार्ड नंबर 26, घोठिया रोड, कवर्धा के रूप में हुई। बताया गया कि वह पेशे से डांस टीचर था और घटना से एक दिन पहले यानी शनिवार रात से लापता था।इस मामले में थाना कवर्धा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

अब पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.