Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार का एक और मामला सामने आया है, जहां आरोपी पुलिस से बचने के लिए खिलौनों के बॉक्स में नशीली दवाइयां छिपाकर सप्लाई कर रहे थे। नॉर्थ जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 21 मार्च को सूचना मिली थी कि कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास दो युवक दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सिद्धू बाघ (30 वर्ष) और रोहित कुमार (25 वर्ष), दोनों निवासी रायपुर, बताए। तलाशी के दौरान उनके दोपहिया वाहन से खिलौनों के बॉक्स में छिपाकर रखी गई 676 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्राजेपाम बरामद की गई। साथ ही एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नशीली

टैबलेट ओडिशा से लाकर रायपुर में सप्लाई करते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 676 नशीली टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन और एक चाकू सहित कुल लगभग 1.17 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.