रायपुर, द मीडिया पॉइंट। राजधानी रायपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से जयपुर के लिए नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है जिससे यात्रियों का सफर अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। यह सेवा सीधे (डायरेक्ट) फ्लाइट के रूप में नहीं है बल्कि रायपुर से हैदराबाद और वहां से जयपुर तक कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए यात्रा पूरी की जाएगी।

इसके लिए 72 सीटर विमान का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले रायपुर-भोपाल-जयपुर फ्लाइट संचालित होती थी लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। इस रूट के लिए किराया लगभग 6 हजार से 9 हजार रुपए के बीच रखा गया है।

एयरलाइन के शेड्यूल के अनुसार, रायपुर से फ्लाइट सुबह 9 बजे रवाना होकर 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके बाद यात्री हैदराबाद से सुबह 11:50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंच सकेंगे। इस नई सेवा से न केवल जयपुर बल्कि मुंबई के लिए भी यात्रा आसान हो गई है। जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध है जिससे यात्री एक ही रूट में कई शहरों की यात्रा कर सकते हैं।

फ्लाइट शेड्यूल इस प्रकार है, रायपुर से हैदराबाद

सुबह 9:00 बजे – 10:50 बजेहैदराबाद से जयपुर: सुबह 11:50 बजे – दोपहर 1:45 बजेजयपुर से मुंबई: दोपहर 3:55 बजे – शाम 5:40 बजेमुंबई से रायपुर: रात 7:50 बजे – 9:30 बजेनई फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को अब बेहतर कनेक्टिविटी और समय की बचत का लाभ मिलेगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.