
रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी – एमानुएल भेंगरा पिता स्व. पोलुस भँगरा उम्र 21 वर्ष सा. जापुद पहाड़ टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखण्ड)।
