
बालोद, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 29.03.2026 को प्रार्थी पिनेश कुमार उर्फ मोनू निवासी ग्राम मोंगरी थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 28.03.2026 के रात्रि 21ः30 बजे गंजपारा शराब भट्ठी मेन रोड बालोद में मुर्तजरर जयप्रकाश साहू को आरोपी पीयूष उपाध्याय, सोनू गट्टा एवं सागर देवांगन ने मिलकर शराब पीने के लिए रूपयों की मांग करने पर नहीं देने पर जय प्रकाश साहू को मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू एवं लकड़ी के डंडा से मारपीट करने से जय प्रकाश के पेट के बांए तरफ गंभीर चोट लगने से अंदर से अतड़ी बाहर आ गया है तथा जय प्रकाश को आरोपियों से मारपीट करते समय बचाने गए गजेन्द्र साहू को भी आरोपियों ने मारपीट करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण के मुर्तजरर जय प्रकाश साहू को प्रार्थी ने अपने साथियों के साथ घटना स्थल से उपचार हेतु जिला अस्पताल बालोद में लाकर भर्ती किए एवं मुतजर्रर गजेन्द्र साहू को जिला अस्पताल बालोद भेजा गया जहां डॉक्टर साहब ने मुर्तजरर गजेन्द्र साहू के सिर में लगे चोंट को साधारण होना तथा मुर्तजरर जय प्रकाश साहू को रिफर करने पर शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में उपचार भर्ती होना बताये कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा- 296,351(3),115(2),109,309(4),3(5) बीएनएस कायम किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज करने के चंद घंटो में धेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 AH 4376 लूट किये एक पोको कंपनी का मोबाइल, एक लोहे की धारदार चाकू को किया गया जप्त।
