नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। सोशल मीडिया पर शादी समारोह से जुड़े वीडियोज को बड़े चाव से देखा जाता है। कुछ तो अपलोड होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। फिलहाल, दूल्हे से जुड़े एक ऐसे ही वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि जब बारात ले जाने के लिए दूल्हे को घोड़ी नहीं मिलती है, तो वह गधे पर ही बैठ जाता है। इस दौरान रिश्तेदार भी खुशी से नाचते-झूमते नजर आते हैं। अब इस वीडियो को देखकर हर कोई लोटपोट हो रहा है।

कुछ यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो कोरोनाकाल का है। हालांकि, मामला कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। वायरल हो रही क्लिप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारात ले जाने से पहले जब दूल्हे को घोड़ी नहीं मिली, तो उसने दूसरा तरीका निकाला। फिर घोड़ी की जगह पर दूल्हे राजा के लिए गधे का इंतजाम किया गया। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वो आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। क्लिप में एक महिला गधे पर बैठे दूल्हे पर रुपए न्यौछावर करती भी दिखाई दे रही है। यकीन मानिए, कुछ ही सेकंड की ये क्लिप आपको जोर-जोर से हंसने के लिए मजबूर कर देगी।

यहां देखिए गधे पर बैठे दूल्हे का वीडियो :

बारात के इस बेहद फनी वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या बात है सर, घोड़ी नहीं तो गधी सही।’ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक लगभग दो हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो देखने के बाद लोग खूब मजाकिए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, देख रहे हो बिनोद क्या-क्या देखना पड़ रहा है। वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक अन्य यूजर ने दोस्त को टैग करते हुए कमेंट किया है, आज मेरे यार की शादी है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.