
दुर्ग, द मीडिया पॉइंट। कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी में स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य विगत दिनों से प्रगति पर था, जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। दिनांक 17.04.2026 को मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु सुरक्षित रूप से खोल दिया गया है।
मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिकों का आभार:
दुर्ग पुलिस द्वारा समस्त आम नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले सभी लोगों को मरम्मत कार्य के दौरान दिए गए सहयोग हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। और आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें और इसी प्रकार पुलिस की सहयोग करे ।।
