नई दिल्ली/रायपुर। डेस्क। चंद्र ग्रहण के बहुत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है और धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस दौरान भूलकर भी शुभ कार्य नहीं​ किया जाता। इसके साथ ही कुछ विशेष प्रकार की सावधानियां भी बरतनी चाहिए। कल यानि 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और सबसे खास बात है कि यह ग्रहण भारत के भी कई राज्यों में नजर आएगा। ऐसे सूतक काल के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण और कब लगेगा सूतक काल?

भारत में चंद्र ग्रहण का समय :
बता दें कि जब सूर्य और चंद्रमा की बीच पृथ्वी आ जाती है तो उस समय चंद्र ग्रहण लगता है और इस बार 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो भारत में कई राज्यों में नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

सूतक काल का समय :
चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और सूतक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। इसलिए चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही कुछ काम बंद कर दिए जाते हैं। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम के समय लगेगा और सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो जाएगा। फिर चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही सूतक काल भी समाप्त होगा। इस दौरान मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं और भगवान की मूर्ति का स्पर्श करना निषेध होता है।

भारत के इन राज्यों में दिखेगा चंद्र ग्रहण :
8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण दुनियाभर के कई देशों समेत भारत में भी नजर आएगा। हालांकि, यह भारत के कुछ ही राज्यों में दिखाई देगा। विशेषज्ञों के अनुसार चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। इसमें रांची, पटना, गुवाहटी, कोलकाता और सिलिगुड़ी शामिल हैं। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

डिस्क्लेमर : यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। द मीडिया पॉइंट इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.