राजनांदगांव, the media point। ग्राम आमगांव, थाना छुरिया स्थित रैलिस बायो एनर्जी प्रा. लिमिटेड के पार्टनर जय बग्गा, वैभव गोलछा एवं सुदर्शन वर्मा के नाम दर्ज 34 खसरा, लगभग 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर विगत एक वर्ष से अधिक समय से केले की फसल लगी हुई थी। उक्त भूमि पर वर्ष 2024-25 में चना फसल दर्शाकर फर्जी तरीके से विभागीय योजना के राशि 23,28,944.35/- रुपए को अमित वर्मा पद ब्लॉक को ऑर्डिनेटर भारतीय कृषि बीमा कंपनी एवं सी.एस.सी. संचालक परमेश्वर साहू के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा लिखित प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपीगण अमित वर्मा एवं परमेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 294/2025 धारा 316(5), 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बी.एन.एस. के तहत दिनांक 12.12.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना कार्यवाही दौरान घटना कारित करने वाले दो आरोपीयों आरोपीयान 1. अमित वर्मा एवं 2. परमेश्वर साहू को दिनांक 14/12/2025 को मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर जेल भेजा गया था । दिनांक 02/02/2026 को घटना में संलिप्त तीन अन्य आरोपीगण – 1. हेमंत वैष्णव पिता पवन कुमार वैष्णव उम्र 38 निवासी ग्राम चचौद (श्यामनगर) थाना राजिम जिला गरियाबंद हाल किरगहाटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 2. बालमुकुंद जंघेल पिता माखनराम उम्र 29 निवासी सुराडबरी थाना छुईखदान जिला के. सी. जी. छत्तीसगढ़ एवं 03. रूखमणि कंवर चंद्रवंशी पति नरेंद्र चंद्रवंशी उम्र 30 निवासी गोपालपुर थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा भी अपराध घटित करना पाए जाने पर उनका पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को मामले में आज दिनांक 02/02/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है, विवेचना दौरान अन्य आरोपियों के संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.