रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद गुटबाजी तेज हो गई है। युवा कांग्रेस के भारत जोड़ो युवा संकल्प कार्यक्रम के पोस्टर से युवा कांग्रेस के पुर्व प्रदेशाध्यक्ष की फोटो ही गायब है। बता दें, छत्तीसगढ़ में अगले साल यानि 2023 में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें कुछ ही महीने बाकी हैं और ईधर युवा कांग्रेस की गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। क्या ऐसी स्थिति में कांग्रेस फिर से छत्तीसगढ़ मे सरकार बना पाएगी?

आपको बता दें के कोको पाढ़ी अभी वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता है, जो देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ का डंका बजा रहे हैं। बावजूद इसके छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के होने वाले कार्यक्रम के पोस्टरों से उनकी फोटो गायब है। आपको बता दें, इसके पहले एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के बाद भी गुटबाजी की स्थिति दिखी थी। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति से काफी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता नाराज़ नज़र आए थे।