रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों बड़ा तोहफा दिया है। स्टेट गवर्नमेंट ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पोस्टिंग देने के साथ पदोन्नति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में 12 लोगों के नाम शामिल है। जिला पंचायत CEO पद पर कार्यरत कई अधिकारियों को प्रमोशन देने के बाद यथावत उसी पद पर रखा है। जबकि कुछ को उसी जिले में पदोन्नत वाले पद पर पोस्टिंग दी है।

