भोपाल/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कल यानी बुधवार को बुराहनपुर के बोरदली से यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश की। इस दौरान राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मध्यप्रदेश में दूसरा दिन है। आज उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी परिवार के समेत इस यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है। आज यात्रा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता समेत राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा भी शामिल हुए हैं। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है। उनकी बहन प्रियंका गांधी पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं। राहुल गांधी टंट्या भील की जन्मस्थली में भी जाएंगे। बताया गया कि आज डुल्हार के गुरद्वारे में लंच ब्रेक होगा। राहुल गांधी यात्रा मध्यप्रदेश में 12 दिन रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी राज्य के 6 जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा करेंगे। मध्यप्रदेश में यात्रा कुल 380 किलोमीटर कवर करेगी। यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.