दुर्ग/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई-कोपेडीह मार्ग में बंद पड़ी फैक्ट्री में अवैध रुप से गुटखा बनाने का मामला सामने आया है। बीती रात को पुलिस ने बंद फैक्ट्री में छापामार कारवाई कर मामले का खुलासा किया है। फैक्ट्री से 82 लाख 14 हजार का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है और फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की है।

पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है और फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जोरातराई-कोपेडीह मार्ग में पुल के पास बंद पड़े फैक्ट्री में काफी लंबे समय से अवैध रुप से गुटखा बनाने की जानकारी सामने आ रही थी। शनिवार को एएसपी कार्तिक पटेल स्वंय टीम लेकर फैक्ट्री में पहुंचे और रेड रेड कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जोरातराई-कोपेडीह मार्ग में पुल के पास बंद पड़े फैक्ट्री में काफी लंबे समय से अवैध रुप से गुटखा बनाने की जानकारी सामने आ रही थी। शनिवार को एएसपी कार्तिक पटेल स्वंय टीम लेकर फैक्ट्री में पहुंचे और रेड रेड कार्रवाई की। यहां का नजारा देख सीएपी पटेल व पुलिस की टीम औचक रह गई।

बंद फैक्ट्री के अंदर अवैध रुप से गुटखा बनाने का खुलासा हुआ। मौके पर पुलिस ने अवैध रूप से सितार व अन्य कम्पनी के लाखों रुपए के गुटखा का जखीरा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बिना कोई दस्तावेज के ही गुटखा का निर्माण व पैकेजिंग करने का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने 82 लाख 14 हजार रुपए का अवैध गुटखा मौके से बरामद की है।

असली कारोबारी पुलिस पकड़ से बाहर :
पुलिस द्वारा बंद फैक्ट्री से 82 लाख कीमत की अवैध जर्दा युक्त गुटखा व सामान बरामद की गई है। पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गुटखा का अवैध कारोबार भिलाई निवासी रसूखदार लोगों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस असली आरोपी कारोबारी तक नहीं पहुंच पाई है। सुपरवाइजर का ही खुलासा हुआ है। ऐसे में इस मामले में असल कारोबारी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

सोमनी और ककरेल में भी चल रहा है गोरखधंधा :
मिली जानकारी अनुसार सोमनी के आवास पारा स्थित एक बंद पड़े गोदाम और सोमनी से लगे ककरेल गांव में साबुन फैक्ट्री की आड़ में भी लंबे समय से गुटखा बनाने का गोरखकाम चल रहा है। यहां पर भी भिलाई के कुछ लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के गुटखा का निर्माण व पैकेजिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि सोमनी स्थित गोदाम में कच्चा मटेरियल रखा जाता है और रात के समय ककरेल स्थित फैक्ट्री में गुटखा का निर्माण व पैकेजिंग का काम होता है। निर्र्माण व पैकेजिंग के काम में बाहरी लोगों को बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस फैक्ट्री व गोदाम तक नहीं पहुंच पाई है।

कार्रवाई जारी है :
जोरातराई-कोपेडीह मार्ग में बंद पड़े फैक्ट्री में अवैध रुप से जर्दायुक्त गुटखा बनाने व पैकेजिंग का खुलासा हुआ है। रेड कार्रवाई कर फैक्ट्री से 82 लाख कीमत का सामान बरामद किया गया है। कार्रवाई जारी है। मामले में जो भी संलिप्त होंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। सोमनी व ककरेल में भी जांच करेंगे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.