रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। योग गुरु रामदेव महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करने के बाद एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उनके बयान की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कड़ी आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में रामदेव ने कहा था कि ‘महिलाएं उनके जैसा कुछ भी न पहनकर भी अच्छी दिखती हैं।’ शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते रामदेव ने कथित तौर पर कहा कि ‘महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं, वे सलवार सूट में अच्छी लगती हैं और मेरे विचार में, वे मेरे जैसा कुछ भी न पहनने पर भी अच्छी लगती हैं।’

रामदेव बाबा के विवादित टिपण्णी के बाद राजधानी रायपुर में महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की महिला पदाधिकारी और कार्यक्रताओं ने रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में विरोध स्वरुप रामदेव बाबा का पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा की रामदेव बाबा ने जो महिलाओं के लिए कहा है वह बेहद ही शर्मनाक है। बाबा का चोला ओढ़ कर रामदेव बाबा ने महिलाओं का अपमान किया है जो की बेहद ही अशोभनीय है।

ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की महिला पदाधिकारी विनीता नशीने ने कहा कि रामदेव बाबा ने जो टिपण्णी की है वह महिलाओं का बहुत बड़ा अपमान है। इस तरह का अपमान हम महिलाएं नहीं सहेंगी। अगर रामदेव बाबा ने माफी नहीं मांगी तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

रामदेव बाबा के खिलाफ प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर, विनीता नशीने के साथ बहुत से पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.