रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। महाराष्ट्र में अच्छी राजनितिक पकड़ बनाने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) लगातार संगठन विस्तार कार्य में लगा हुआ है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शिवसेना भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लगातार संगठन विस्तार में ध्यान दे रही है और सक्रीय सदस्यों की नियुक्ति भी की है। रविवार को छत्तीसगढ़ शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक सम्पूर्ण हुई, जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद आगे की रणनीति को तय करते हुए शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार द्वारा सक्रिय महिला सेना नेत्री लक्ष्मी कश्यप को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए रायपुर महिला सेना जिला सचिव के पद में नियुक्त किया गया है।