बिलासपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। रेलवे क्षेत्र के रेस्ट हाउस में TC ने सुपरवाइजर को पनीर भुजिया बनवाने के लिए कहा था। कुक ने गलती से मटर पनीर की सब्जी बना दी। इससे गुस्साए टीटीई ने सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के परसाभाठा में रहने वाले राहुल कुमार घिडोरे TC रेस्ट हाउस में सुपरवाइजर का काम करते हैं। शनिवार की सुबह TC श्रीधर गुस्र्पल्ली ने सुपरवाइजर को मशरूम की सब्जी बनाने के लिए कहा। इसके लिए बाजार से मशरूम खरीदने के लिए गया। मशरूम नहीं मिलने पर सुपरवाइजर ने इसकी जानकारी TC को दी। इस पर उसने पनीर भुजिया बनाने के लिए कह दिया। सुपरवाइजर ने पनीर और अन्य सामान खरीदकर कुक को दे दिया। कुक ने गलती से मटर पनीर की सब्जी बना दी।

इसकी जानकारी भी उसने टीटीई को दी। रात 11 बजे श्रीधर गुस्र्पल्ली अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए आया। खाने में अपनी पसंद की सब्जी नहीं देखकर उसने सुपरवाइजर को बुलाया। उसने सुपरवाइजर से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। मारपीट से सुपरवाइजर के सिर और कान पर पास चोटे आई है। उसने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया कि TC शराब के नशे में था। मारपीट के दौरान उसके साथी बीच-बचाव कर उसे मारपीट से मना कर रहे थे। वह अपने साथियों की बात भी नहीं मान रहा था। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद शिवकुमार यादव, आकाश बर्मन और राजकुमार वस्त्रकार भी मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर सुपरवाइजर को छुड़ाया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.