रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में आरक्षण विधेयक मामले में राजनीती अपनी चरम पर है। एक तरफ सत्ता में बैठी कांग्रेस लगातार आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए इस पर राज्यपाल का हस्ताक्षर चाहती है, उधर विधेयक की मंजूरी अभीतक नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपने हर विंग की ताकत को दिखाते हुए राजभवन का घेराव किया। राजभवन घेराव कार्यक्रम का नाम “जन अधिकार महारैली” रखा गया था। इसी कड़ी में कांग्रेस की विंग “ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस” ने भी महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर के नेतृत्व में हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में जन अधिकार महारैली में ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस ने हिस्सा लिया और बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
आपको बता दें, साइंस कॉलेज से पैदल मार्च करते हुए हजारों की संख्या में ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने राजभवन का घेराव करते हुए आरक्षण विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से बातचीत करते हुए ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने कहा कि ‘कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों का यात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्यार और भाईचारा का संदेश दिया जा रहा है, वहीं भाजपा वालों के द्वारा हिंदू मुस्लिम और आरक्षण विरोधी काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज लगातार बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। साथ ही हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिल रहा है, जो बीजेपी वालों द्वारा हजम नहीं हो पा रहा है।’

बता दें, ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंतखाब आलम, राष्ट्रीय सचिव गुरबख्श सिंह अहलूवालिया के आदेश से और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडे, व महीला बिंग कि प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर की अध्यक्षता में यह विशाल रैली निकाली गई और सफल आयेाजन किया गया।
घेराव कर ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ नेतागण सम्मिलित रहे जिनमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समस्त सांसद, समस्त मंत्रीगण, समस्त विधायक सहित विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव और विधायक मोहन मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष रवि घोष, प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, संगठन महामंत्री प्रमोद दुबे सभापति और महापौर रायपुर एजाज ढेबर सहित पार्षद गण भी मौजूद रहे।
ऑल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस की तरफ से पुरूष प्रदेश अध्यक्ष निर्मल पांडे, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर, शहर महामंत्री पूनम चौहान, शहर अध्यक्ष विनिता नशिने, शहर उपाध्यक्ष यशोदा चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित झा, मिंटू झा, सुशीला ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में घेराव में शामिल हुए।