रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में बुधवार से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने की वजह से घने बादल के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से पर्याप्त मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में विरल से मध्यम-घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही निम्न स्तर के बादल छाए हुए हैं। 5 जनवरी (आज) के दोपहर तक सुधार के साथ स्थति ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश में आज प्रातः काल में विरल से मध्यम घना कोहरा जाने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर प्रारंभ होने की भी संभावना है।