रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट संभावित है। प्रदेश में आज दिनांक 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहने तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा प्रातःकाल में बन सकता है। बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है।

