रायपुर। द मीडिया पॉइंट। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सिरकट्टी श्रीराम मंदिर और राजीव लोचन मंदिर में दर्शन राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे। सीएम बघेल राजिम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। गरियाबंद के सिरकट्टी में सुबह 11.30 बजे श्रीराम मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में शामिल होंगे। सीएम बघेल दोपहर 1 बजे राजिम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राजिम में राजीव लोचन मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.10 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।