Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। वहीं आज के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और अधिक प्रभावित हो सकता है।

बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी यहीं 19.2 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम है।

अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा—बिलासपुर: 33.3°C

जगदलपुर: 30.7°C (सामान्य से 5 डिग्री कम)

अंबिकापुर: 31.7°C

माना एयरपोर्ट: 33.5°C

वर्षा की स्थितिपिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं। देवभोग में 5 सेमी, करपावंद में 4 सेमी और देवकर में 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर में 8.6 मिमी बारिश हुई।मौसम में बदलाव की वजहमौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व राजस्थान से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है। इसी वजह से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ जैसी स्थितियां बन रही हैं।

आज का पूर्वानुमान19 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। रायपुर में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।गर्मी से मिलेगी राहतअच्छी बात यह है कि अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.