Oplus_131072
Oplus_131072

बालोद, द मीडिया पॉइंट। बालोद जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास रात करीब साढ़े 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया।

जानकारी के मुताबिक, वाहन में सवार सभी लोग पद्देटोला गांव से एक नामकरण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार गूंज उठी।

इस हादसे में मन बाई और नंदिनी नाम की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही पद्देटोला गांव की निवासी बताई जा रही हैं। वहीं, हादसे में महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.