रायपुर। कुणाल सिंह ठकुर। प्रदेश में हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर पूर्वी हो गया है। इसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। वृद्धि का क्रम बनने की ही सम्भावना है। प्रदेश में आज दिनांक 18 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। छत्तीसगढ़ के उत्तर भाग के कुछ पैकेट्स में विरल कोहरा/धुंध प्रातःकाल में रह सकता है साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।
