मुंबई/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति का अलग ही जलवा है। वैसे तो उनके चाहनेवाले दुनियाभर में फैले हुए हैं लेकिन साउथ में उनको लेकर जबरदस्त क्रेज है। फैंस को हमेशा उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। पिछले कुछ समय से एक्टर की अपकमिंग फिल्म चर्चा में थी जिसे थलापति विजय 67 कहकर बुलाया जा रहा था। लेकिन अब इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी गई है। थलापति की अगली फिल्म का नाम लियो है और इस मूवी का निर्देशन कमल हासन के साथ विजय मूवी बनाने वाले लोकेश कनागाराज करेंगे।

फिल्म के निर्देशन लोकेश ने ट्विटर पर इसका टाइटल शेयर करने के साथ ही प्रोमो भी शेयर किया है। फिल्म का पूरा टाइटल ‘ब्लडी स्वीट- लियो’ है। फैंस कबसे उनके इस नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। टीजर में देखा जा सकता है कि विजय खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं और वे तलवार बना रहे हैं। टीजर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें सस्पेंस के साथ जबरदस्त एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। टीजर में एक सीन है जहां विजय अपनी तलवार को चॉकलेट में डुबोकर बाहर निकालते हैं और उसे चखते हैं। अब इस अंदाज से आप उनके कैरेक्टर की इंटेन्सिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

कमल हासन की विक्रम बनाने वाले डायरेक्टर संग कोलाबोरेशन :
विजय की इस फिल्म को बना रहे हैं लोकेश कनागाराज जिन्होंने इससे पहले कमल हानस के साथ विक्रम फिल्म बनाई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जबरदस्त जलवा देखने को मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ओटीटी पर भी लोगों ने इसे खूब देखा। अब देखने वाली बात तो ये होगी कि थलापति विजय के साथ मिलकर लोकेश क्या गुल खिलाते हैं।

विजय की पिछली फिल्म ने मचाया धमाल :
वहीं थलापति विजय की पिछली फिल्म वरिसु की बात करें तो इस मूवी ने दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ये उनके अब तक के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। फिल्म काफी दिनों तक चली और इसकी कमाई पर ब्रेक लगाया शाहरुख खान की पठान ने जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं।

साउथ फिल्मी जगत के सितारों, बॉलीवुड मूवीज, भोजपुरी सिनेमा, हॉलीवुड सिनेमा, टेलीविज़न न्यूज़ से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बने रहें द मीडिया पॉइंट के साथ…..

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.