नई दिल्ली/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। अगर आप ट्रेन से समय-समय पर ट्रैवल करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन रेलवे ने अपने पैसेंजर्स के लिए व्हाट्सएप के जरिए खाना मंगाने की नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके लिए ZOOP ने जियो हैप्टिक (Jio Haptic) के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे में खाना मंगाना लोगों के लिए ट्रेन में अब और आसान हो गया है। आइए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं आप कैसे आर्डर कर सकते हैं खाना।
- सबसे पहले +91 7042062070 इस नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव करें। नंबर सेव करने के बाद वॉट्सऐप खोलें। जिस नाम से ये नंबर सेव किया है, उसकी चैटबॉक्स ओपन करें और Hi लिखकर भेजें।
- Hi लिखकर सेंड करेंगे तो आपके सामने कई सारे ऑप्शन्स खुलेंगे। अब ऑर्डर फूड ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुली विंडो में अपना PNR नंबर भर दें। PNR फाइल करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या ये जानकारी सही है या नहीं।
- Yes पर क्लिक करेंगे तो आपसे पूछा जाएगा कि आप किस स्टेशन पर फूड डिलिवर करवाना चाहते हैं। स्टेशन का नाम चुनें फिर खाना ऑर्डर करने के लिए व्यू आइटम में से मनपसंद खाना चुनें।
- पेमेंट के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे, एक तो आप कैश और दूसरा आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपसे नाम पूछा जाएगा और मोबाइल नंबर के लिए कन्फर्मेशन लिया जाएगा।
- यहां आपको Yes करना है और इसके बाद आपका खाना ऑर्डर हो जाएगा। इसके अलावा आप चाहें तो इसे खाने की रियल टाइम ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।