रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। आज का राशिफल 17 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार धनु उपरांत मकर राशि में हो रहा है। साथ ही कुंभ में राशि में सूर्य और शनि की युति रहेगी। जबकि आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति से मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी की सलाह से लाभ मिलेगा। साथ ही कन्या राशि वालों को विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंभ राशि वालों का कोई अटका काम किसी रिश्तेदार की मदद से पूरा हो जाएगा।
मेष राशि : पक्ष में कुछ परिवर्तन होंगे :
मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से खराब माहौल को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके भाई-बहन भी आज आपको पूरा सहयोग देंगे जिससे आपके लिए लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और कुछ काम से एक साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
वृषभ राशि : कार्य पूरे होने के योग :
वृषभ राशि वालों को आज माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए घरेलू और कार्यक्षेत्र के कार्य पूरे होने के योग बनेंगे, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास आज होगा। शाम के समय परिवार में कोई मेहमान आ सकता है और किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि : सामाजिक कार्यों में लोकप्रियता बढ़ेगी :
मिथुन राशि वालों की आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लोकप्रियता बढ़ेगी। महापुरुषों के दर्शन से आज आपका मनोबल और बढ़ेगा। आज आप अनुभवों के बल पर किसी समस्या का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। पारिवारिक बिजनस में आपके जीवनसाथी की सलाह आपके आर्थिक मुनाफ़े में वृद्धि करेगी। अधिकारियों के सहयोग से आपकी कीमती वस्तु या संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी होगी। इसमें आपको पिता का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज दिनभर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाये।
कर्क राशि : धन की प्राप्ति होगी :
कर्क राशि वालों की पारिवारिक स्थिति आज तनावपूर्ण रह सकती है, लेकिन फिर भी भाइयों के सहयोग से अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने में सफल होंगे। सामाजिक कार्य करने से आज आपका सम्मान बढ़ सकता है। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यावसायिक योजनाओं को भी गति मिलेगी। आज शाम का समय देव दर्शन और परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा।
आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
सिंह राशिफल : अपनी भाषा पर काबू रखें :
सिंह राशि वाले अपनी लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। भाइयों के सहयोग से पारिवारिक योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संतान के प्रति आज आपके दायित्व पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए कार्यों की रूपरेखा तैयार होगी। किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे आपका शाम का समय हास्य-व्यंग्य में बीतेगा।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।
कन्या आर्थिक राशिफल : शुभ समाचार मिलेगा :
कन्या राशि वालों को आज विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप बुजुर्गों की सेवा और पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिससे मन में शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति है। पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए कुछ भी सहन करेंगे। व्यवसाय के शत्रु आपकी बुद्धि से परास्त होते नजर आएंगे और आपको उनसे छुटकारा भी मिलेगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाय।
तुला राशि : कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान मिलेगा :
तुला राशि वालों की वाक्पटुता आज कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान दिलाएगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा। ज्यादा भागदौड़ से आपको बचना होगा। मित्रों के साथ तीर्थ यात्रा करने से मन में सुकून के साथ खुशी का अहसास होगा। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको जीवनसाथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही सिंगल जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि : प्रतिकूल परिस्थितियां सामने आएंगी :
वृश्चिक राशि वाले आज वाणी पर संयम रखें अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा समाचार मिलेगा। परिजनों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पिता के सहयोग से धन लाभ होगा और धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें और भागदौड़ से बचें। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्यों को बल मिलेगा और रुके हुए कार्य भी सिद्ध होंगे।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।
धनु राशि : आज धन खर्च के योग :
धनु राशि वालों का आज घर की जरूरी चीजों की खरीदारी पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों से आज धन का कोई भी लेनदेन करने से बचें अन्यथा आपका पैसा कहीं फंस सकता है, इसलिए सावधान रहें। कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आपके विजय होने की संभावना बन रही है। परिवार के मुखिया परिवार के छोटे सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको पारिवारिक संपत्ति अधिक मिलने की संभावना बन रही है। किसी कर्मचारी या किसी रिश्तेदार की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।
मकर राशिफल : व्यापार में होगा लाभ :
मकर राशि वालों को आज व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने से प्रसन्नता मिलेगी और व्यापारिक गति भी मिलेगी। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है, इसका फायदा उठाएं। विद्यार्थी वर्ग यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आज के दिन उन्हें सफलता मिलेगी। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि उनका अचानक खराब होने की आशंका बन रही है। शाम को आज धार्मिक स्थलों के दर्शन के योग टल सकते हैं।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें।
कुंभ राशि : आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा :
कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में आज अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में आपके किसी रिश्तेदार के माध्यम से जो अड़चन आ रही थी, वे आज दूर हो जाएंगी। आज जीवनसाथी को शारीरिक परेशानी के कारण भाग दौड़ में अधिक खर्च की स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम के समय सेहत में सुधार होगा। अगर आज आपकी कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा है तो उसके सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। छात्र आज एकाग्रता से काम करें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
मीन राशि : बढ़ेगा परिवार का मान सम्मान :
मीन राशि वालों के कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। प्रियजनों के साथ आज आप पार्टी करने के मूड में नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और परिवार के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी सलाह काम आएगी, इससे आपका मन भी सुकून महसूस करेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं, तभी कोई महत्वपूर्ण सूचना आपको मिलती नजर आ रही है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।