रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। सोमवार 6 मार्च को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में होगा, जबकि आज पूरे दिन मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। पूर्णिमा तिथि भी आज शाम 4 बजकर 18 मिनट से लग जाएगी। सूर्य की राशि सिंह में चंद्रमा के संचार से आज सूर्य, बुध और शनि के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग भी बनेगा। ऐसे में ज्योतिषीय गणना बताती है कि 6 मार्च को शिव कृपा से कर्क और तुला राशि के जातक लाभ पाएंगे।

मेष राशि: पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा :
मेष राशि वाले विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का पहला दिन शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। होली के मौके पर घर में खास व्यंजन बनाए जा सकते हैं। परिवार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है और इसमें पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। अगर किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तो आज सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और शिव जप करें।

वृषभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा :
वृषभ राशि वाले आज सुबह से कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और आपके अंदर की प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। व्यापारिक निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में यदि आपके कार्य रुके हुए हैं तो वह आज पूरे हो जाएंगे। वहीं निवेश करना है तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का साथ मिलेगा और बाद में आप उसका लाभ उठा सकेंगे। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि: प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी :
मिथुन राशि वालों की आज व्यापार में कोई डील फाइनल सकती है तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही सरकारी अधिकारियों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य भी आज प्रगति की ओर बढ़ेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में व्यवधान आ सकता है। संध्या के समय गीत-संगीत बजाने में रुचि रहेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी :
कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और उसका फल भी मिलेगा। ननिहाल पक्ष से प्यार और स्नेह मिलेगा और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने मान सम्मान के लिए धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। संतान के मजबूत भविष्य के कारण आज आपका उस पर प्रेम और विश्वास और भी मजबूत होगा जिससे आपको उसके भविष्य की चिंता नहीं होगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि: अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें :
सिंह राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाल है। आज धन की कमी से जो कार्य अटक रहा था, वह पूरा हो जाएगा। आपका मन धर्म-कर्यों के कार्यों में लगेगा और धार्मिक संस्थानों से भी जुड़ सकते हैं। विरोधियों पर आज आप प्रबल होंगे। कोर्ट-कचहरी का अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिलेगी। परिवार में आज किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आप धीरे-धीरे सारी परेशानियां खत्म कर देंगे। यदि शारीरिक कष्ट भी है तो आज से उसमें सुधार होने लगेगा। आज किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव मंत्रों का जप करें।

कन्या राशि: अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी :
कन्या राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन ससुराल पक्ष से थोड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप मीठे वचनों का प्रयोग करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। होली के मौके पर दोस्तों की वजह से खर्चा होने के योग है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। संतान पक्ष से कुछ हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और दाम्पत्य जीवन में सुखों में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल अर्पण करें और दीपक जलाएं।

तुला राशि: छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा :
तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में सप्ताह के पहले दिन अधिकार और पद में वृद्धि होगी। आपके पारिवारिक धन में भी आज वृद्धि होगी और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और होली की वजह से व्यापार में भी धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। आज छात्रों को शिक्षकों का सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। होली के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। रात को पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखें और फिर सुबह पीपल पर अर्पित कर दें।

वृश्चिक राशि: लव लाइफ का ध्यान रखें :
वृश्चिक राशि वालों के आज व्यवसाय की वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। छात्रों को आज उच्च शिक्षा से जुड़े काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य और प्रतिभा से धीरे-धीरे आप सारी परेशानियां खत्म कर देंगे और शत्रुओं पर विजय पाने में भी सफल रहेंगे। आपको लव लाइफ का ध्यान रखें और वाणी का प्रयोग ठीक से करें अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है जिससे आपके परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

धनु राशि: इच्छाओं की पूर्ति होगी :
धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन होली की वजह से व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई वाद-विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। भाग्य का साथ मिलने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आज आपकी बुद्धि, विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आप में दान-पुण्य की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे और सहयोग करेंगे। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपने खान-पान पर संयम रखें।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर लाल या पीला चंदन लगाएं।

मकर राशि: कर्ज मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे :
मकर राशि वालों के परिवार में आज होली की वजह से कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। होली के मौके पर घर में कुछ खास व्यंजन बनाए जाएंगे और शॉपिंग भी करनी पड़ सकती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे अवश्य करें, भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और लघु व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई कीमती वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा :
कुंभ राशि वालों की आज काफी दिनों बाद पुराने मित्रों से भेंट होगी, इसलिए आवश्यकता के अनुसार ही धन खर्च करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत हो सकते हैं, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। छात्रों को अपनी भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्र होकर तैयारी करनी होगी। माता-पिता-संतान के संबंधों में सुधार आएगा, लेकिन जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका बन रही है। शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है, जो फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।

मीन राशि: मनोबल काफी अच्छा रहेगा :
मीन राशि वालों के पारिवारिक बिजनस में आज अच्छी वृद्धि होगी और पिता का मार्गदर्शन व सहयोग सफल रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास असफल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। होली के मौके पर धार्मिक संस्थानों में जाएंगे और सहयोग भी करेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.