रायपुर। द मीडिया पॉइंट। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे रायपुर हेलीपैड से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि के लिए कामना करेंगे। इसके बाद फागुन मड़ई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल 2:50 बजे एनएमडीसी की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे दंतेवाड़ा से तेलंगाना के लिए रवाना होंगे और 6 बजे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होंगे। वे इस दौरान आम सभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात 9:50 को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात 11:50 पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देर रात 12:5 को छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.