रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनसभा को सम्बोधित कर रहें हैं। उन्होंने सम्बोधन के दौरान 7600 करोड़ से ज्यादा की सौगात प्रदेश को दी है, साथ ही विकास कार्यों पर ज़ोर डाला है। उन्होंने इस दौरान सत्ताधारी पार्टी (कांग्रेस) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को करप्शन और कुशासन का मॉडल बताया है।
विपक्षी एकता पर वार :
छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। करप्शन कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। इसके साथ ही विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।
कांग्रेस ने गरीबों का घर रोक रखा है :
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से केंद्र सरकार जो योजनाएं शुरू करती है, उसमें कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। हमने छत्तीसगढ़ में 12 लाख गरीबों के घर बनाने के फैसले किए थे। बीजेपी की सरकार ने यहां हर साल दो लाख गरीबों के घर बनवाए हैं। यहां पीएम आवास योजना के घर नहीं बन रहे हैं।