मालदा/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। पश्चिम बंगाल के मालदा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को पीटते और अर्धनग्न कर घुमाते हुए दिखाया गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक घटना तीन से चार दिन पहले की है। मालदा के पाकुआहाट में स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

कथित वीडियो में कई महिलाओं को दो आरोपी महिलाओं पर हमला करते हुए दिखाया गया है। हालाँकि, घटना की कोई शिकायत पश्चिम बंगाल पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस ने दावा किया कि वीडियो उनके संज्ञान में आने के बाद ही उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक जांच करने पर पता चला कि दोनों महिलाओं को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और बाद में स्थानीय महिला दुकानदारों ने उनकी पिटाई की थी। घटना के बाद जिन महिलाओं ने उन्हें पकड़ा था वे भी भाग गईं और जिन्होंने उन्हें पीटा था वे भी डर के कारण शिकायत दर्ज कराने से कतरा रही थीं।

पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक, ”घटना 3 से 4 दिन पहले मालदा के पाकुहाट इलाके में हुई। स्थानीय व्यापारियों ने चोरी के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाओं की स्थानीय महिला व्यापारियों ने पिटाई कर दी. बाद में दोनों महिलाएं इलाके से चली गईं या भाग गईं और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। व्यापारियों ने भी इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.