सतना/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मध्य प्रदेश के सतना में एक नाबालिग लड़की के साथ निर्भया जैसा गैंगरेप का मामला सामने आया है। अब प्रशासन ने रेप के दोनों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी का घर गिरा दिया गया है, वहीं दूसरे आरोपी के घर को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मैहर में रेप के दोनों आरोपियों का मकान गिराने आज सुबह-सुबह प्रशासन जेसीबी के साथ पहुंचा। हालांकि, आरोपियों के परिजन मिन्नतें और न्याय की मांग करते रहे। लेकिन, बुलडोजर की कार्रवाई को प्रशासन ने नहीं रोका। आरोपियों के नाम रवि चौधरी और अतुल बढोलिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं, इस घटना को लेकर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था इस कांड से वह व्यथित हैं। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि पीड़िता के समुचित इलाज की व्यवस्था हो। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

आरोपियों ने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसके शरीर को जगह-जगह से दांत से नोंच डाला। यही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट को लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपी बच्ची को बहका फुसला कर साथ में पास की पहाड़ी पर ले गए। यहीं पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.