दुर्ग/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। उसने गुस्से में आकर चूहामार दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर टीआई विजय कुमार यादव ने बताया कि साकेत कॉलोनी कातुलबोर्ड दुर्ग निवासी नेहा सिंह (29) ने एक अगस्त को चूहामार दवा खा लिया था। अधिक मात्रा में दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आनन फानन में दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने से उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 4 अगस्त की रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो रिपोर्ट के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने केस डायरी मोहन नगर थाने भेजी। मोहन नगर पुलिस ने 7 अगस्त को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

आए दिन होते थे पति पत्नी में झगड़े :
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा का पति दीनानाथ सिंह ऑटो चालक है। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दीनानाथ नेहा के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इससे तंग आकर नेहा ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.