रायपुर। द मीडिया पॉइंट। कुणाल सिंह ठाकुर। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृषभ राशि में हो रहा है जहां चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज का दिन मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ दिला रहा है, जबकि वृश्चिक सहित कई राशियों को आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जानें अपना आज का राशिफल, कैसा बीतेगा दिन आपका।

मेष राशि वाले आज संभलकर रहें नुकसान हो सकता है :
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए प्रतिकूल फलदायी रहेगा। धन संबंधी या अन्य बड़ी योजनाएं आज सोच-समझकर बनाएं। नुकसान होने की संभावना है। निवेश या अन्य लेनदेन के लिए आज आप जिस पर भरोसा करेंगे वही आपको धोखा दे सकता है। लोग अपना हित साधने के लिए आपके साथ बहुत मधुर व्यवहार करेंगे, जल्दबाजी में किसी की बातों में न आएं, अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र में लेन-देन में स्पष्टता रखना जरूरी है, पैसों को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आय की तुलना में व्यय या हानि अधिक होगी, फिर भी व्यवहारिकता से इसे कम किया जा सकता है। गृहस्थ जीवन में किसी न किसी रूप में हानि होने से परेशानी दोगुनी हो जाएगी तथा स्वास्थ्य असामान्य रहने से साहस में कमी आएगी।
आज भाग्य 69% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लें, हनुमानाष्टक का पाठ करें।

वृषभ राशि वालों के काम में आज उतार-चढ़ाव रहेगा :
आज वृषभ राशि के जातकों का व्यवहार मनमाना रहेगा, आप सुनेंगे सबकी, लेकिन करेंगे अपने मन की, लेकिन आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको देर-सबेर आपको सफलता मिलेगी, लेकिन घर में अशिष्ट व्यवहार अशांति भी ला सकता है, इस बात का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव रहेगा, प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण लाभ में कमी आएगी, फिर भी धन का आगमन होने से आप आवश्यकता के अनुसार खर्च कर पाएंगे, भविष्य के लिए धन की आवश्यकता होगी आप किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज कोशिश न करें, निराशा हाथ लगेगी। आज शत्रुओं से सावधान रहें, वे मुंह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। अपनी ही गलती से आज का दिन सेहत के मामले में नरम रह सकता है।
आज भाग्य 88% तक वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा :
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए परिश्रम भरा रहेगा। दिन के आरंभ में काम में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे, लेकिन दिन चढते-चढते आपके ऊपर काम का दबाव बढेगा। आज दैनिक आय के साथ-साथ पुराने सौदे या उधार दिया हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है, इसके लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उससे आपको कुछ ही समय में धन की प्राप्ति होगी। उधार लेने के पक्ष में नहीं रहेंगे, फिर भी स्थिति को देखते हुए लेना पड़ेगा। शाम का समय परिवार वालों की बजाय बाहरी लोगों के साथ मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। मिथुन राशि वाले कंधे या पीठ दर्द से परेशान रहेंगे।
आज भाग्य 71% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि वालों का मन आज अशांत रह सकता है :
आज कर्क राशि वालों में दान की भावना प्रबल रहेगी। अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। कार्य व्यवसाय में उम्मीद से थोड़ा कम लाभ होगा लेकिन धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में कोई बड़ा लाभ तय होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद काम में मन कम लगेगा, लंबी यात्राओं की योजना बनेगी, घरेलू कामकाज में मन नहीं लगेगा, जरूरी काम भी देर से होंगे। खाने-पीने में संयम नहीं रहेगा, बाद में पेट में जलन या दर्द की शिकायत रहेगी।
आज भाग्य 70% तक कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप दिखाएं।

सिंह राशि वालों के आर्थिक मामले आज उलझ सकते हैं :
आज सिंह राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में परेशान होंगे, काम में मन नहीं लगेगा। सुबह के समय घर में किसी से विवाद होने से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, परिवार के लोग किसी न किसी कारण से आप पर हावी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मामले आज सुलझने की बजाय और उलझने से धन संबंधी समस्या उत्पन्न होगी। शाम को कुछ आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
आज भाग्य 82% तक सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।1

कन्या राशि वाले आज सेहत का ध्यान रखें :
आज के परिस्थितियां कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेंगी। चाहे घर हो या कार्यस्थल, आप हर जगह जीत हासिल करेंगे। आपका काम समय पर पूरा हो गया। नौकरी पेशा लोग आज सामने वाले की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इससे बचना चाहिए। परिवार का माहौल आज तनावपूर्ण रह सकता है। लोग आज आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। मध्याह्न तक स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा लेकिन दोपहर के बाद स्वास्थ्य कुछ नरम महसूस होगा। लेकिन मनोविनोद और मनोरंजन का मौका आप हाथ से जाने नहीं देंगे।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

तुला राशि वाले आज शौक पर खर्च करेंगे :
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों और व्यापार में वृद्धि के लिए आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही परिजन किसी बात को लेकर आपसे नाराज होंगे। व्यापार में किसी न किसी कारण से खर्च होता रहेगा, दोपहर तक का समय व्यस्तता भरा रहेगा, इस समय आप जो काम करना चाहेंगे, वह नहीं कर पाएंगे। आप दिल खोलकर आज मनोरंजन, आमोद-प्रमोद और शौक पर खर्च करेंगे। घर में किसी के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा। घर का माहौल अनुकूल नहीं होने से बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।
आज भाग्य 89% तक तुला राशि वालों के पक्ष में होगा। हनुमानजी को सिंदूर का चोला अर्पित करें।

वृश्चिक राशि वाले लालच से बचें, नुकसान हो सकता है :
आज वृश्चिक राशि वालों का मन थोड़ा परेशान रहेगा। दिन की शुरुआत से जो भी कार्य करेंगे, उसमें विलंब होगा, मध्याह्न तक आप मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना करेंगे। दिन के दौरान मन काम छोड़कर विभिन्न विषयों में भटकेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी। सफलता मिलने पर अधूरे कार्यों को जल्दबाजी में पूरा करेंगे, फिर भी कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। अपना काम छोड़कर किसी दूसरे की समस्या सुलझाने में समय बर्बाद होगा, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम मिलने से असहज रहेंगे, आज अतिरिक्त कमाई के चक्कर में नहीं रहेंगे, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार ने आपसे बहुत उम्मीदें लगा रखी हैं, आज आपको निराश होना पड़ेगा। जोड़ों में दर्द और थकान महसूस करेंगे।
आज भाग्य 87% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा :
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। दिन की शुरुआत से ही आर्थिक समस्याएँ आपको बेचैन करेंगी। अपनी कमियां या असफलताएं दूसरों पर थोपने से विवाद उत्पन्न होंगे। घर की आर्थिक मामलों को लेकर असंतुष्ट रहेंगी। सार्वजनिक क्षेत्र में आज मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आज आपके लिए सलाह है कि अपने काम से काम रखें, बिना मांगे किसी को सलाह न दें। , खासकर विपरीत लिंग के साथ जरूरत पड़ने पर ही व्यवहार करें। बुजुर्गों की अनदेखी से मन दुखी होगा, मानसिक तनाव रहेगा।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि वाले आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे :
आज मकर राशि में धन लाभ की प्रबल संभावना हैं। लेकिन आज आपकी महत्वाकांक्षाएं ऊंची रहेंगी, अधिक पाने की लालसा आपको मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, कार्यक्षेत्र में भागदौड़ भी अधिक रहेगी, लेकिन उस अनुपात में सफलता नहीं मिलेगी। घरेलू और सार्वजनिक कार्यों में रुचि न लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरीपेशा लोग काम को जल्दी निपटाने की फिराक में रहेंगे, लेकिन काम की अधिकता के कारण मन में इच्छा पूर्ति की बात बनी रहेगी। किसी कारणवश दूर रहने वाले रिश्तेदारों से विरोधाभास का अनुभव होगा।
आज भाग्य 741% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध से सींचे, अन्न का दान दें।

कुंभ राशि वाले आज परिवार में तनाव महसूस करेंगे :
आज के दिन कुंभ राशि के जातकों का मन अधिक कल्पनाशील रहेगा। आपकी दिनचर्या आपका उथल पुथल रह सकता है। जिस काम के लिए आप बाहर निकलेंगे उसे छोड़कर अन्य काम भी करने लगेंगे जिससे जीवनसाथी नाराज हो सकता है। आपके सामने आज किसी का गारंटर बनने का प्रस्ताव आ्र सकता है, लेकिन सलाह है कि आज किसी की जिम्मेदारी आप अपने ऊपर नहीं लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में दोपहर तक का समय कुछ मंद रहेगा। लेकिन दोपहर बाद काम में तेजी महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल आज कुछ अशांत हो सकता है, परिजन किसी महंगी वस्तु के लिए जिद करेंगे और आपको दुविधा में डाल देंगे। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।
आज भाग्य 81% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। श्रीलक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

मीन राशि वालों को धनागमन से खुशी मिलेगी :
आज मीन राशि वालों को लक्ष्य पर फोकस करके काम करना चाहिए नहीं दिन भर परेशान होंगे। वैसे आपके लिए आज का दिन लाभकारी है और इसका लाभ उठाने के लिए आपको दृढ़ संकल्पित होकर काम करना होगा। लेकिन ध्यान रखें कि आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें शुरुआत में आपको असफलता मिलने की आशंका रहेगी, जिससे मन निराश रहेगा। लेकिन आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। धन लाभ आज आपको अचानक से मिल सकता है। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी, काम करते समय मन भटकेगा, जिससे गलती होने की आशंका रहेगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, गायत्री मंत्र का जप करें।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.