बिलासपुर/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर के महामाया मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगी। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगी। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर के महामाया मंदिर जाएंगी। जहां मां महामाया देवी के दर्शन पूजन करेंगी। जिसके बाद बिलासपुर के कोनी स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

राष्ट्रपति करेंगी रतनपुर महामाई के दर्शन :
मां महामाया देवी को शक्ति स्वरूपा और देवी दुर्गा का रूप माना जाता है। देश के 52 शक्तिपीठों में रतनपुर का महामाया मंदिर भी एक शक्तिपीठ है। राष्ट्रपति बिलासपुर पहुंचते ही सबसे पहले मां महामाया देवी के दर्शन के लिए रतनपुर जाएंगी। जहांं महामाया मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति मां महामाया देवी के तीनों रूपों का दर्शन करेंगी। महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए रवाना होंगी।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति :
आज गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दसवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं में मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इस दौरान 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। जिनमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक और दानदाता पदक भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा कार्यक्रम :
अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे सुबह 10 बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर कोनी के पंडित सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर के महामाया मंदिर जाएंगी। जहां मां महामाया देवी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:30 बजे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 2 बजे रायपुर राजभवन लौटेंगी, जहां आदिवासी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। शाम 6.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के लिए 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एसपी, डीएसपी, एडिशनल एसपी, टीआई और सभी आला अधिकारी भी तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर पहुंचेंगी और करीब 01 बजे वापस रायपुर रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कोनी रतनपुर रास्ता करीब चार घंटे के लिए बंद रहेगा। इसके साथ ही सकरी और पेंड्रीडीह बाइपास की गाड़ियों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.